Posts

Showing posts from November, 2024

महिला सशक्तिकरण रीना शर्मा

 महिला सशक्तिकरण में सोशल मीडिया की भूमिका रीना शर्मा शोधकर्ती  समाजशास्त्र ज्योति विद्यापीठ महिला महाविद्यालय, जयपुर सारांश :- आज का युग सोशल मीडिया का युग है जिसकी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी ने महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए विचारधाराओं को तेजी से एवं व्यापक रूप से फैलाया है। सोशल मीडिया सामाजिक परिवर्तन का एजेंट बन गया है जिसने विभिन्न पहलुओं जैसे कि महिला सशक्तिकरण में मदद और समर्थन किया है वर्तमान में महिलाओं के अधिकारों और दुनिया भर में भेदभाव और रूढ़ियों को चुनौती देते हुए गौरवशाली समुदाय का ध्यान आकर्षित करने में सोशल मीडिया का एक महत्वपूर्ण स्थान है, सोशल मीडिया ने ऑनलाइन समुदाय के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक मंच दिया है। सोशल मीडिया ने महिलाओं को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और वित्तीय जैसे कई गुना सशक्त बनाया है प्रस्तुत लेख में इस बात पर चर्चा होगी कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सोशल मीडिया कैसे उपयोगी होता है एवं किस प्रकार महिलाएं सुरक्षित एवं स्वतंत्र रूप से सोशल मीडिया का उपयोग कर सकती है और सोशल मीडिया के प्रति महिलाओं की सक्रिय...

प्रतियोगिता कक्षा के नियम

 प्रतियोगिता परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा के उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने के लिए तैयार करना। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी हेतु तैयार करना। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख करना। पीटीईटी / बीएसटीसी की परीक्षा की तैयारी के माध्यम से उन्हें अच्छे शिक्षक बनाने हेतु तैयार करना।  प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक योग्यता, भाषा कौशल एवं सामंजस्य ज्ञान विकसित करना। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं से अवगत कराना। प्रतियोगी कक्षाओं का महत्व  जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से पीटीईटी और बीएसटीसी की तैयारी करवाना। इस प्रकार तैयारी करवाने व जानकारी प्रदान करने से बीए बीकॉम बीएससी के लिए अपने घर में परिवार में बालिकाओं को यहां पढ़ाने हेतु प्रेरित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान में चलने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी अभिभावको...