पितृ कृपा
🔥 पितृ मुक्ति हेतु सम्पूट चौपाई प्रयोग 🔥हनुमान चालीसा का दिव्य प्रयोग ( अनुभवजनित ) “पितृ को संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥” --हनुमान चालीसा की चौपाई 🙏 ॐ हनुमते नमः। ॐ पितृभ्यः नमः। ॐ स्वधा देव्यै नमः। दोस्तों, आज जो प्रयोग मैं बता रहा हूँ, वह साधारण जप नहीं है। यह पितृ मुक्ति और पितृ शांति के लिए एक अनुभवीत और गुप्त सम्पूट प्रयोग है। यह वह प्रयोग है जो सीधे पितरों के बंधन काटता है, उनके संकट हरता है और उन्हें शांति प्रदान करता है। जब पितर स्वयं शांत होंगे, तभी वे अपनी संतान को सुख और समृद्धि दे सकते हैं। बहुत से लोगों के जीवन में अचानक बाधाएँ आती हैं - घर में क्लेश, काम में रुकावट, संतान में समस्या, बिना कारण डर या आर्थिक रुकावट। अक्सर यह अतृप्त पितरों की ओर संकेत होता है। जब पितर स्वयं किसी बंधन में फंसे होते हैं, किसी संकट में होते हैं, तो वे न तो स्वयं शांति पा सकते हैं और न ही अपनी संतान को सुख दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में जब कोई उपाय समझ न आए, तब हनुमान की यह चौपाई चमत्कार करती है। 🌺 सम्पूट चौपाई (पितृ हेतु विशेष रूप) ✨ मूल चौपाई: “संकट तें हनुम...