IGNOU APIC
सेवा में,
क्षेत्रीय निदेशक महोदय/महोदया,
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)[
क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर, राजस्थान
विषय: महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, स्टडी सेंटर 88019 में APIC पद हेतु नियुक्ति स्वीकार करने के संबंध में।
महोदय/महोदया,
उपरोक्त विषयां अंतर्गत सादर निवेदन है कि आपके कार्यालय द्वारा मुझे महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, स्टडी सेंटर कोड 88019 में APIC (Academic Programme Incharge/Assistant Programme Incharge) पद पर नियुक्ति हेतु जो पत्र प्रदान किया गया है, उसे मैं ससम्मान स्वीकार करता हूँ।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुझे योग्य समझने हेतु मैं आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। यह अवसर मेरे लिए गौरव एवं उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि विश्वविद्यालय के नियमों, निर्देशों एवं शैक्षणिक मानकों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करूँगा।
आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से IGNOU के उद्देश्यों की प्राप्ति में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का प्रयास करूँगा।
एक बार पुनः इस अवसर के लिए धन्यवाद।
सधन्यवाद,
भवदीय
नवीन कुमार पारीक
मोबाइल नं.: __7375957111__
ई-मेल: __________
दिनांक: ___1/1/2026____
Comments
Post a Comment